फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Ambedkar Jayanti: Politics in the name of Baba Saheb, Patwari said- Shah insulted him, BJP retaliated

Ambedkar Jayanti: बाबा साहेब के नाम पर सियासत, पटवारी बोले- शाह ने किया अपमान, भाजपा ने किया पलटवार

Mon, 14 Apr 2025 05:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 05:56 PM IST
सार

डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 134वीं जयंती पर महू में नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर बाबा साहेब के अपमान का आरोप लगाया, जबकि भाजपा नेताओं कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर अंबेडकर के नाम के दुरुपयोग और उपेक्षा का पलटवार किया। 

विज्ञापन
Ambedkar Jayanti: Politics in the name of Baba Saheb, Patwari said- Shah insulted him, BJP retaliated
बाबा साहेब के नाम पर सियासत जारी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की आज 134वीं जयंती है। प्रदेशभर में उनके अनुयायी इसका जश्न मना रहे हैं। उनकी जन्म स्थली महू में सीएम मोहन यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। दूसरी तरफ बाबा साहेब के नाम पर सियासत भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि महू पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधा है। पटवारी ने कहा कि कल अमित शाह जी भोपाल में थे, उन्हें यहां आकर नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए थी। उन्होंने बाबा साहेब का अपमान किया है। सीएम आ रहे हैं, मुख्यमंत्री यहां शपथ लेते हैं और माफी मांगते हैं तो मैं मानता हूं इस बात कि इन्होंने बाबा साहेब का जो अपमान किया. उसका इन्हें प्रायश्चित है। पटवारी ने कहा कि भाजपा इतिहास की बात करती है, कब्रों की बात करती है, पांच हजार साल पहले की बात करती है, पर कांग्रेस आने वाले समय की बात करती है। मोदीजी ने कहते हैं सबका साथ, सबका विश्वास, पर अंबानी और अडानी का विकास हुआ है। ये कैसा देश बन रहा है। 13 प्रतिशत लोगों के पास देश की 80 प्रतिशत संपत्ति चली गई, 78 प्रतिशत लोगों के पास 20 प्रतिशत संपत्ति बची है। लोग महंगाई से त्रस्त हैं। लोग दुखी हैं, तो ये दो भारत बन रहे हैं। इसका कोई दोषी है तो वे ये सरकार है, नरेंद्र मोदी हैं। पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र की मज़बूती, हर भारतीय के समान अधिकार, हर वर्ग की हिस्सेदारी व संविधान की रक्षा की लड़ाई में बाबा साहब की शिक्षाएं हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी!
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महू में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के लिए देश के कोने कोने से आई जनता

भाजपा का पलटवार
बाबा साहेब को लेकर भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेस पर जमकर गुस्सा निकाला। महू पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बाबा साहेब भारत की लोकतांत्रिक चेतना के अमिट दीपस्तंभ थे। उनका जीवन संघर्ष, वंचितों के उत्थान की वह अमर कथा है, जो आने वाली पीढ़ियों को समानता, न्याय और अधिकारों के लिए सजग बनाती रहेगी। विजयवर्गीय ने कहा कि बाबा साहेब के लिए कांग्रेस ने क्या किया। इस पवित्र स्मारक को बनाने का श्रेय मुझे मिला था। मैं गौरवान्वित महसूस करता हूं। कांग्रेस ने बाबासाहेब को भारत रत्न नहीं दिया। उनको लोकसभा में भी जाने नहीं दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आग्रह पर तत्कालीन बीपी सिंह सरकार ने डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न दिया। 

ये भी पढ़ें- इंदौर में रात 12 बजे दी गई बाबा साहेब को सलामी, आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आकाश

कांग्रेस करती है ढकोसला
भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने भी आंबेडकर को नमन किया और कांग्रेस पर हमला बोला। सारंग ने कहा कि हम तो हर समय आंबेडकरजी को आत्मसात करते आए हैं। बाबा साहेब की जन्म स्थली महू में कांग्रेस ने क्या किया। इतने साल सत्ता में रहे पर कोई विकास क्यों नहीं किया। महू को तीर्थ बनाने का काम किया तो भाजपा ने किया। जो स्थान आंबेडकर यादों से जुड़े हैं, उन्हें भाजपा ने तीर्थ जैसा बनाया है। कांग्रेस ने हर समय आंबेडकरजी का अपमान किया। खासकर नेहरूजी ने पूरी जिंदगी आंबेडकरजी की खिलाफत की। उन्हें लोकसभा तक में नहीं पहुंचने दिया। जब आंबेडकरजी चुनाव लड़े तो स्वयं नेहरूजी उनके खिलाफ चुनाव प्रचार करने गए थे। कांग्रेस ने बाबा साहेब के नाम का उपयोग किया, दुरुपयोग किया पर उनके प्रति कभी कृतज्ञता ज्ञापित नहीं की। कांग्रेस सिर्फ ढकोसला करती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed