फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Real brothers met holding each other's hands, a sand pit took away the lives of three innocent people!

आलीराजपुर में बड़ा हादसा: रेत के गड्ढे ने छीन ली तीन मासूमों की जिंदगी, एक-दूसरे का हाथ थामे मिले सगे भाई

Sun, 11 Oct 2026 07:53 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 07:53 PM IST
Real brothers met holding each other's hands, a sand pit took away the lives of three innocent people!

कथित रूप से रेत निकालने के लिए खोदे गए गहरे पोखर में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। तीखी इमली–लखनकोट क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय लवकुश पिता राजा चौहान की मौत हो गई, जबकि तलाश के बाद सगे भाई राजवीर और यशराज के शव भी बरामद हुए। दोनों भाइयों के पिता का नाम गोविंद बताया गया है। एक ही हादसे में तीन बच्चों की मौत से तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक-दूसरे का हाथ थामे मिले भाई
तलाश के दौरान राजवीर और यशराज के शव एक ही जगह मिले। सामने आई जानकारी के अनुसार, दोनों सगे भाई एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे। यह दृश्य हादसे की भयावहता को बयां करता है। जिन बच्चों की जिंदगी अभी शुरू ही हुई थी, उनकी मौत ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार दोपहर करीब 3:30 से 4 बजे के बीच हुआ। लवकुश को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में दोनों भाइयों के शव भी बरामद हुए।

ये भी पढ़ें- अवैध खनन रोकने गई वन टीम पर हमला, धमकियां देकर किया पथराव, आरोपी पर मामला दर्ज

गड्ढा खोदने वालों की जवाबदेही तय हो
रेत निकालने के लिए गहरे गड्ढे खोदे जाने और उन्हें किस स्थिति में छोड़ा गया था, अब यह जांच का अहम विषय है। यदि पोखर के आसपास सुरक्षा घेरा, चेतावनी बोर्ड या अन्य जरूरी इंतजाम नहीं थे, तो सवाल उठना लाजिमी है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां क्यों नहीं बरती गईं। क्या गड्ढा खोदने वालों ने सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन किया था? क्या रेत निकालने की अनुमति थी? क्या काम पूरा होने के बाद गड्ढे को सुरक्षित किया गया था? इन सवालों का जवाब जांच के जरिए सामने आना चाहिए। तीन बच्चों की मौत के बाद केवल संवेदना जताना पर्याप्त नहीं है; घटना के कारणों और जिम्मेदारी की पड़ताल जरूरी है।

प्रशासन की निगरानी पर भी सवाल
इस हादसे ने संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। यदि क्षेत्र में ऐसा गहरा और खतरनाक पोखर मौजूद था, तो उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए गए थे? क्या संबंधित अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया था? यदि सुरक्षा में कोई कमी थी, तो उसे दूर क्यों नहीं किया गया? फिलहाल, प्रशासनिक लापरवाही की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए निष्पक्ष जांच के जरिए यह तय किया जाना चाहिए कि सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियां किसकी थीं और उनका पालन हुआ या नहीं। जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

तीन मौतें, अब कार्रवाई का इंतजार
यह हादसा खुले और गहरे गड्ढों से पैदा होने वाले खतरे की गंभीर चेतावनी है। प्रशासन को क्षेत्र के ऐसे सभी गड्ढों का निरीक्षण कराना चाहिए, जहां लोगों और बच्चों के लिए खतरा हो सकता है। जरूरत के अनुसार सुरक्षा घेरा, चेतावनी बोर्ड और अन्य जरूरी इंतजाम किए जाने चाहिए। सबसे बड़ा सवाल यही है कि तीन मासूमों की जान जाने के बाद क्या जिम्मेदारी तय होगी? क्या गड्ढा खोदने वालों की भूमिका और संबंधित विभागों की निगरानी की निष्पक्ष जांच होगी? क्या भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे?

तीन परिवारों का यह अपूरणीय नुकसान वापस नहीं भरा जा सकता, लेकिन निष्पक्ष जांच, जवाबदेही और प्रभावी सुरक्षा उपाय भविष्य में ऐसी त्रासदी रोकने की दिशा में जरूरी कदम हो सकते हैं। मामले में कलेक्टर नीतू माथुर से भी चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि पहले यहां पर एक कुआं था, जिसे आसपास वालों ने मछली पालने के लिए बड़ा कर दिया। हालांकि अधिकारी को भेज कर इसकी जांच कराई जा रही है, यहां से रेत निकल जा रही थी या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बहराइच में सरयू में डूबे बालक का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

11 Oct 2026

दिल्ली: जंतर-मंतर से तीन किलोमीटर दूर शंकर रोड सर्कल पर कड़ी सुरक्षा, जांच के बाद ही मिल रही आगे जाने की अनुमति

11 Oct 2026

हिरासत में कई प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज कीं 22 एफआईआर

11 Oct 2026

एमपी: मुरैना में मकान से 45 पेटी अवैध शराब बरामद, कीमत दो लाख रुपये; मुख्य आरोपी फरार

11 Oct 2026

बारिश से बचाव के लिए हावड़ा रोड दाना मंडी में तिरपाल से ढकी धान की फसल

11 Oct 2026
विज्ञापन

अंबाला के मोहड़ा अनाज मंडी में बारिश से भीगा धान, व्यवस्थाओं की खुली पोल

11 Oct 2026

हरिद्वार: मिस्सरपुर में शिव मंदिर की दीवार तोड़कर अंदर घुसा ट्रैक्टर

11 Oct 2026
विज्ञापन

अभिनेत्री कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- बहुत ही पावन भूमि है अयोध्या

11 Oct 2026

सिरमौर: हिमाचल परिवहन के पेंशनरों का सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, लंबित देयकों पर आंदोलन की चेतावनी

11 Oct 2026

ग्रेटर नोएडा: रंगदारी नहीं देने पर बर्फ विक्रेता भाइयों से मारपीट, दो हजार रुपये लूटे

11 Oct 2026

गुरुग्राम: नवरात्रि के पहले दिन शीतला माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के द्वार

11 Oct 2026

हिसार एचएयू में 21 महीने बाद खुला एग्री टूरिज्म सेंटर का ताला, देखने के लिए जेब ढीली करनी होगी; प्रवेश के लिए कर्मियों को भी लेना होगा टिकट

11 Oct 2026

गुरुग्राम: पराली और कचरा जलाया तो होगी कार्रवाई, किसानों को बताए विकल्प

11 Oct 2026

दिल्ली प्रदर्शन पर सीएम रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, प्रदर्शनकारियों को बताया 'दुष्ट और पापी'

11 Oct 2026

बागपत: दिन निकलते ही पीटकर युवक की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

11 Oct 2026

सोलन में जया किशोरी ने किया वर्मा संस ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन, रुद्राणी कलेक्शन की सराहना

11 Oct 2026

कानपुर: उद्यमी सम्मेलन में सांसद की बड़ी घोषणाएं, शहर से चलेगी नई ट्रेन, ग्रीन पार्क का पुनर्निर्माण नवंबर से

11 Oct 2026

तेज बारिश से जगराओं अनाज मंडी में जलभराव, खुले में भीगी धान की फसल

चंडीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ पंजाब भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, जय इंदर कौर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

अयोध्या के तारुन में संविदा कर्मियों की हड़ताल से प्रभावित रहा जन आरोग्य मेला

11 Oct 2026

झज्जर में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मियों ने निकाला मार्च

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह की ताजपोशी, पार्टी का चंडीगढ़ में शक्ति प्रदर्शन

ऊना: हरोली में पांच करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास

11 Oct 2026

VIDEO: सपा ने सीईसी के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगा ज्ञानेश का इस्तीफा, पुलिस ने हिरासत में लेकर ईको गार्डेन भेजा

11 Oct 2026

कानपुर: महाराजपुर में भीषण सड़क हादसा, हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक

11 Oct 2026

कांगड़ा: ज्वालामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्र का आगाज, 125 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा; 51 क्विंटल फूलों से सजा दरबार

11 Oct 2026

बागपत: बाइक की टक्कर लगने से महिला की मौत, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हादसा

11 Oct 2026

मुजफ्फरनगर: शिवशक्ति महायज्ञ शुरू, 508 महिलाओं ने मंगल कलश सिर पर धारण कर की नगर परिक्रमा

11 Oct 2026

VIDEO: मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर गल्ला मंडी में मजदूरों का धरना, सड़क की जाम

11 Oct 2026

एमपी: शिवपुरी में माता के पंडाल में बवाल, पुलिस पर लाठी चलाने का आरोप; गुस्साई भीड़ ने थाने का किया घेराव

11 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed