{"_id":"6aaff726e6519dda4d04c36f","slug":"violent-clash-among-friends-under-the-influence-of-alcohol-one-dead-another-critically-injured-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4747122-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जबलपुर में हत्या: शराब के नशे में भिड़े दो दोस्त, एक ने धारदार हथियार से वार कर दूसरे के ले लिए प्राण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर में हत्या: शराब के नशे में भिड़े दो दोस्त, एक ने धारदार हथियार से वार कर दूसरे के ले लिए प्राण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:15 PM IST
Link Copied
हनुमानताल थानान्तर्गत बाबा टोला क्षेत्र में शराब के नशे में दो दोस्तों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार व भारी वस्तु से हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल के अनुसार बाबा टोला क्षेत्र निवासी सूरज चौधरी (23) का भूरी चौधरी नामक युवक दोस्त था। भूरा पहले बाबा टोला क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। वर्तमान में वह फकीर चंद्र अखाड़े के समीप रहने लगा था। रविवार को छुट्टी होने के कारण भूरा अपने दोस्त सूरज से मिलने आया था। दोनों ने साथ में बैठकर शराब का सेवन किया था। इस दौरान दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाह ने कुछ देर में हिंसक रूप धारण कर लिया। भूरा ने धारदार हथियार से सूरज पर हमला कर दिया। सूरज ने भी भारी वस्तु से भूरा पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से किए गए कई हमले के कारण सूरज की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिवजा दिया।
पुलिस ने आरोपी भूरा के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी को गंभीर चोट आने के कारण उसे उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लिया है और उसके बयान दर्ज नहीं हुई है। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।