फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   The tire of the '108 Sanjeevani Express'—which was transporting a woman in critical condition after she had be

छत्तीसगढ़: प्रसूता की हालत गंभीर, तभी रास्ते में फट गया एंबुलेंस का टायर; 108 की व्यवस्था पर उठे सवाल

Sun, 20 Sep 2026 04:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 04:11 PM IST
The tire of the '108 Sanjeevani Express'—which was transporting a woman in critical condition after she had be
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और 108 संजीवनी एक्सप्रेस के रखरखाव को लेकर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जिला अस्पताल पेंड्रा से गंभीर हालत में सिम्स बिलासपुर रेफर की गई प्रसूता को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस का टायर अस्पताल से करीब दो किलोमीटर दूर अचानक फट गया। एंबुलेंस रुकने के बाद प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को वाहन के अंदर ही रखा गया और चालक व परिजनों ने सड़क किनारे किसी तरह टायर बदलकर एंबुलेंस को दोबारा बिलासपुर के लिए रवाना किया।

पहली डिलीवरी, हालत बिगड़ने पर किया गया रेफर
जानकारी के अनुसार, पेंड्रा के दूरस्थ ग्राम बम्हनी पचासी निवासी दिलेश्वरी बाई पति शिव सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन शनिवार रात जिला अस्पताल पेंड्रा लेकर पहुंचे थे। यह उनकी पहली डिलीवरी थी। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की हालत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर उपचार और प्रसव के लिए उसे सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया।

अस्पताल से कुछ दूर जाते ही फटा टायर
महिला को 108 संजीवनी एक्सप्रेस से बिलासपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन अस्पताल से करीब दो किलोमीटर दूर पहुंचते ही एंबुलेंस का टायर अचानक फट गया। इसके बाद वाहन को सड़क किनारे रोकना पड़ा। परिजनों के मुताबिक, एंबुलेंस के अन्य टायर भी काफी घिसे हुए और खराब स्थिति में दिखाई दे रहे थे। टायर फटने के बाद चालक और परिजनों ने मिलकर सड़क किनारे ही पहिया बदला। इसके बाद एंबुलेंस को फिर बिलासपुर के लिए रवाना किया गया।

फटा टायर पूरी तरह खराब, रखरखाव पर सवाल
बताया जा रहा है कि घटना में फटा टायर इतनी खराब हालत में है कि उसे दोबारा उपयोग में लाना संभव नहीं है। इस घटना के बाद 108 एंबुलेंस के रखरखाव और टायरों की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग की खराब स्थिति भी इस मामले को और गंभीर बनाती है। जगह-जगह गड्ढों और उबड़-खाबड़ सड़क के बीच गंभीर मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस के टायरों की खराब स्थिति जोखिम बढ़ा सकती है।

रास्ते में फिर टायर फटता तो क्या होता?
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि एंबुलेंस में सुरक्षित स्थिति वाला अतिरिक्त टायर उपलब्ध नहीं होता और रास्ते में दूसरा टायर भी फट जाता, तो गंभीर हालत में रेफर की गई प्रसूता को समय पर उच्च चिकित्सा केंद्र कैसे पहुंचाया जाता? गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना 108 एंबुलेंस सेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे में इस घटना ने एंबुलेंस वाहनों के नियमित रखरखाव, टायरों की जांच और पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग की स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिजन ने बताई पूरी घटना
परिजन मंजीत सिंह ने घटना से जुड़ी जानकारी साझा की। फिलहाल एंबुलेंस सेवा के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से टायर की स्थिति और वाहन के रखरखाव को लेकर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। महिला को टायर बदलने के बाद सिम्स बिलासपुर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

एमपी: महू-नीमच हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, आग लगने से पहले पांचों सवार बाहर निकले

20 Sep 2026

अयोध्या में सूर्यकुंड मंदिर में दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

20 Sep 2026

हमीरपुर: विधायक आशीष शर्मा बोले- मुख्यमंत्री खुद खज्जल, प्रदेश की जनता को भी किया खज्जल

कांगड़ा: 20वें वार्षिक श्री गणेश महोत्सव में उमड़ी श्रद्धा, 25 सितंबर को चामुंडा धाम में होगा विसर्जन

20 Sep 2026

शिमला: आईटीएचएम में खेल प्रतियोगिताओं के साथ पर्यटन सप्ताह 2026 का आगाज, टूरिज्म प्रीमियर लीग में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

20 Sep 2026
विज्ञापन

जींद से हाइड्रोजन ट्रेन की ऐतिहासिक यात्रा में शामिल हुआ ब्रह्माकुमारीज परिवार

20 Sep 2026

सीहोर: गंज कॉलोनी में आधी रात हाई-वोल्टेज हंगामा, आईसर चुराने पहुंचे चोर की भीड़ ने ली खबर; फिर पुलिस को सौंपा

20 Sep 2026
विज्ञापन

भूना में दुकान के शटर पर रंग कराने को लेकर विवाद, मैनेजर व पत्नी से मारपीट का आरोप; सीसीटीवी फुटेज वायरल

20 Sep 2026

कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई श्री राधा अष्टमी

अलवर में भाजपा को समर्थन देने पर बवाल: निर्दलीय प्रत्याशी अनीता के समर्थकों पर हमला, दो गंभीर घायल

20 Sep 2026

रतलाम: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर पथराव, कई वाहनों को बनाया निशाना; दो यात्री घायल

20 Sep 2026

जम्मू: स्वच्छता का संदेश लेकर निकला जागरूकता वाहन, ADDC चंपा देवी ने दिखाई हरी झंडी

20 Sep 2026

एमपी: मंडला में नारियल दुकान संचालक की संदिग्ध मौत, कनपटी पर गंभीर चोट के निशान; हत्या की आशंका

20 Sep 2026

उज्जैन: महाकाल की भस्म आरती में दिखा मनमोहक स्वरूप, भस्म से बनाया मुखारविंद, तीसरा नेत्र भी खुला

20 Sep 2026

पंजाब: अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

20 Sep 2026

VIDEO: अस्पताल में युवक की माैत पर हंगामा

20 Sep 2026

कैथी टोल प्लाजा के पास पेड़ पर दिखा नौ फुट लंबा अजगर, मचा हड़कंप; VIDEO

20 Sep 2026

कानपुर: शास्त्री चौक स्थित सड़क की दुर्दशा, जगह-जगह भरा पानी लोगों के लिए बना मुसीबत

19 Sep 2026

कानपुर: गणेश उत्सव में भजन संध्या का आयोजन, झूमे भक्त

19 Sep 2026

अलीगढ़ नगर निगम के वार्ड 64 के इस हिस्से की गलियां बनीं नालियां

19 Sep 2026

VIDEO: राधाष्टमी पर करोड़ों का कारोबार, ब्रज की पोशाकों की बढ़ी मांग

19 Sep 2026

फरीदाबाद सेक्टर -21 मैत्री ब्लॉक के लोगों ने उत्साह के साथ किया गणेश विसर्जन

19 Sep 2026

Meerut: जिला क्रिकेट संघ ने किया कर्ण शर्मा का सम्मान, क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अभी हाल में ही लिया है संन्यास

19 Sep 2026

Meerut: निशुल्क चिकित्सा शिविर में छात्राओं को दिया गया स्वास्थ्य परीक्षण

19 Sep 2026

Meerut: राधा अष्टमी पर सदर धनेश्वर मंदिर से निकली शोभायात्रा

19 Sep 2026

Meerut: मनोकामना महाकालेश्वर बुज़ुर्ग सत्संग मंदिर के पास हुआ गणेश पूजन

19 Sep 2026

Meerut: राधा अष्टमी पर गोवंश की सेवा, भंडारा लगाया

19 Sep 2026

Meerut: गणपति को लगाया 101 किलो लड्डुओं का भोग

19 Sep 2026

Meerut: हस्तिनापुर में गणपति के दरबार में भक्ति में झूमे श्रद्धालु

19 Sep 2026

Meerut: गणपति बप्पा को लगाया लड्डू का भोग, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

19 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed