फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   jabalpur danish ali asif pathan police custody handcuff reel

जबलपुर: कस्टडी में हथकड़ी के साथ दानिश अली और आसिफ पठान ने बनाई रील, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Sun, 20 Sep 2026 03:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Sep 2026 03:56 PM IST
सार

जबलपुर में हथियारों के साथ स्टंट वीडियो बनाकर डर फैलाने के आरोपी दानिश अली और आसिफ पठान का पुलिस कस्टडी के दौरान हथकड़ी में वीडियो सामने आया है। आरोप है कि किसी साथी ने मेडिकल से कोर्ट और जेल ले जाने तक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर रील के रूप में अपलोड किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
jabalpur danish ali asif pathan police custody handcuff reel
हथकड़ी में वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ स्टंट वीडियो बनाकर आम जनता में डर फैलाने के आरोपी दो बदमाशों का पुलिस कस्टडी के दौरान हथकड़ी पहने हुए वीडियो सामने का मामला सामने आया है। गोहलपुर पुलिस ने इस मामले में आरोपी दानिश अली और आसिफ पठान को गिरफ्तार किया था। कस्टडी के दौरान दोनों आरोपियों के किसी साथी ने मेडिकल परीक्षण कराने से लेकर कोर्ट में पेशी और फिर जेल ले जाने तक की पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की। इसके बाद, बैकग्राउंड म्यूजिक लगाकर इसे सोशल मीडिया पर रील के रूप में अपलोड कर दिया गया। प्रसारित वीडियो में दोनों आरोपी हथकड़ी पहने हुए पैदल चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल से जेल तक बनाया वीडियो
वीडियो में दोनों आरोपी जेल जाने की प्रक्रिया को रुतबे और शो-ऑफ की तरह पेश करते नजर आ रहे हैं। इस घटनाक्रम से समाज के युवाओं में अपराध को लेकर गलत संदेश जाने की बात सामने आई है। रिकॉर्ड किए गए वीडियो में आरोपियों के साथ पुलिसकर्मी भी पैदल चलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस कस्टडी के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बिना किसी रोक-टोक के यह पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद आरोपियों के जेल चले जाने के बाद इसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दमोह में पत्नी और 3 बच्चों की हत्या: आरोपी ने चरित्र पर संदेह को बताया वजह, छोटे भाई से संबंध का किया दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
कस्टडी के दौरान खुलेआम वीडियो बनने और इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसका गंभीरता से संज्ञान लिया है। अधिकारियों के अनुसार वीडियो बनाने वाले अज्ञात व्यक्ति और इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर अपराध से जुड़े स्टंट वीडियो बनाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कस्टडी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के लिए पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कस्टडी में वीडियो कैसे और किसने बनाया और किन-किन खातों से शेयर किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होते ही दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed