{"_id":"66a8d324f09c3b2016047659","slug":"married-girlfriend-poured-petrol-and-set-her-on-fire-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-1944914-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: महिला मित्र पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, आरोपी भी गंभीर रूप से झुलसा; मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: महिला मित्र पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, आरोपी भी गंभीर रूप से झुलसा; मामला दर्ज
जबलपुर में अधेड़ व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से जल गयी। इस घटना में आरोपी भी गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
रांझी थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्ताना चौक में 42 वर्षीय पीड़ित महिला फूल-माला की दुकान थी। महिला के तीन बच्चे और पति से विवाद होने के कारण वह मायके आकर रहने लगी थी। इसके दौरान नरेंद्र पंजाबी उम्र 40 साल नामक युवक से उसकी दोस्ती हो गयी। नरेन्द्र महिला पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। महिला द्वारा इंकार किये जाने पर दोनों में विवाद हो गया था।
महिला मंगलवार की दोपहर 12 बजे अपनी दुकान में बैठी हुई थी, तभी आरोपी उसकी दुकान पर पहुंचा और पेट्रोल से भरी पन्नी निकालकर उस पर फेंक दी। इसके बाद महिला की हत्या करने के उद्देश्य से उसे जला दिया। इस घटना में युवक भी झुलस गया था। महिला को जिंदा जलता देख पड़ोसी दुकानदारों ने आग को बुझाया। दोनों को उपचार के लिए शासकीय विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी युवक को अभिरक्षा में लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।