Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Murdered his wife by beating her with a stick

जबलपुर: लाठी से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, पारिवारिक विवाद में पति ने उतारा मौत के घाट

Mon, 09 Nov 2026 04:15 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 04:15 PM IST
सार

जबलपुर के चरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम भिड़की में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी नेमचंद ठाकुर (44) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
Murdered his wife by beating her with a stick
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम भिड़की में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना दीपावली की सुबह की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दीपावली की सुबह ग्राम भिड़की निवासी सुकरती बाई का शव घर के बाहर दहलान में रक्तरंजित अवस्था में मिला था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन

जांच में सामने आया कि घटना से एक रात पहले करीब 9 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले महिला के बहनोई और भतीजे ने मौके पर पहुंचकर दोनों को शांत कराया था। इसके बाद रात करीब 2 बजे फिर से पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नागझिरी में हार्डवेयर दुकान और मकान में लगी भीषण आग, दम घुटने से 107 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

इस दौरान आरोपी पति नेमचंद ठाकुर (44) ने पत्नी पर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट में महिला के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घायल महिला दहलान में जाकर बेहोश होकर गिर गई। वहीं पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे अभिरक्षा में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी के साथ लाठी से मारपीट कर उसकी हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed