{"_id":"6af17d407c8bb06fc8001d12","slug":"two-young-men-murdered-during-a-dispute-over-gambling-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4918250-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो हत्याओं से सनसनी: जुआ खेलते हुआ विवाद तो जमकर चले चाकू, एक की मौके पर मौत तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हत्याओं से सनसनी: जुआ खेलते हुआ विवाद तो जमकर चले चाकू, एक की मौके पर मौत तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
घमापुर थाना क्षेत्र के हनुमान टोरिया में दीपावली के दौरान जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। इस चाकूबाजी में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ के अनुसार, घमापुर थाना क्षेत्र के कांचघर स्थित हनुमान टोरिया निवासी कार्तिक चौधरी का इलाके में रहने वाले प्रिंस नामक युवक से पुराना विवाद था। दीपावली की रात करीब एक बजे जुए की फड़ पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर प्रिंस, हर्षित सहित करीब दस लोगों ने कार्तिक और उसके साथी करन पासी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
हमले में गंभीर रूप से घायल कार्तिक चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, करन पासी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। दोहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल है। सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटना से दो परिवारों की दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।