{"_id":"68541125f2788fa49002dd75","slug":"he-used-to-call-girls-from-other-states-and-make-them-do-prostitution-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3077451-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: दूसरे प्रदेश से युवतियों को बुलवाकर करवाता था देह व्यापार, संलिप्त होटल संचालक सहित दो गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: दूसरे प्रदेश से युवतियों को बुलवाकर करवाता था देह व्यापार, संलिप्त होटल संचालक सहित दो गए जेल
दूसरे प्रदेश से युवतियों को बुलाकर होटल संचालक सैक्स रैकेट चलाता था। पुलिस ने दबिश दी तो हरियाणा से बुलाई गई तीन लड़कियां होटल में मिलीं। पुलिस ने होटल संचालक तथा आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
महिला थाना प्रभारी भुवनेश्वरी चौहान के अनुसार लार्डगंज थाना थानांतर्गत जीरो डिग्री स्थित होटल वेलवेट का संचालक प्रदीप मिश्रा द्वारा दूसरे प्रदेश से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने सूचना पर बुधवार देर रात दबिश दी तो हरियाणा से देह व्यापार के लिए बुलाई गई तीन युवतियां होटल में मिलीं। एक युवक व युवती होटल के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। हरियाणा की युवतियों को दो दिन पहले बुलाया कर होटल में रुकवाया गया था।
पुलिस ने होटल संचालक प्रदीप मिश्रा तथा आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गुरुवार को विधिवत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
ग्राहकों को भेजे जाते थे फोटो
होटल संचालक प्रदीप मिश्रा लंबे समय से सैक्स रैकेट चला रहा था। होटल संचालक ने अपने ग्राहकों को दूसरे प्रदेश से बुलाई गई लड़कियों की फोटो भेजता था। इसके अलावा ग्राहकों को लड़कियों का फोटो एलबम भी दिखाया जाता था। पसंद आने पर लड़कियों को विशेष तौर पर दूसरे प्रदेश से बुलाया जाता था। महिला थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि इस संबंध में विवेचना जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।