{"_id":"69038d39b19060dba600bbe1","slug":"after-getting-pregnant-the-child-was-given-birth-and-she-was-admitted-to-the-hospital-the-secret-of-child-marriage-was-revealed-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3574012-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: गर्भवती होने पर नाबालिग को भर्ती किया गया अस्पताल में, खुला बाल विवाह का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: गर्भवती होने पर नाबालिग को भर्ती किया गया अस्पताल में, खुला बाल विवाह का राज
गर्भवती होने पर बच्चे के जन्म के लिए नाबालिग को अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में भर्ती होने पर इस बात का खुलासा हुआ कि उसका दो साल पूर्व बाल विवाह करवाया गया था। बेटे होने की खुशी पर तब ग्रहण लग गया जब पुलिस ने पीड़िता के माता-पिता, पति व अन्य ससुराल पक्ष को पॉक्सो एवं दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मझौली थानान्तर्गत निवासी 15 वर्षीय गर्भवती बच्ची बच्ची ने लगभग दस दिन पूर्व शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। नाबालिग की उम्र 15 होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया था। मझौली पुलिस ने गत 26 अक्टूबर को अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए थे। पीड़ित ने अपने बयान में बताया था कि उसका विवाह दो साल पूर्व नाहर देवी के मंदिर में विवाह हुआ था। विवाह स्थल कंटगी थाना के अंतर्गत होने के मझौली पुलिस ने शून्य के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना के लिए केस डायरी भिजवा दी थी। कटंगी पुलिस ने विवेचना के बाद पीड़ित के माता-पिता, पति, मामा ससुर तथा नानी सास के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा भी बाल विवाह के संबंध में जानकारी मिलने पर उन्हें अपने स्तर पर जांच प्रारंभ कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।