{"_id":"68973f87f47d7663c10c8161","slug":"a-7-year-old-child-got-stuck-in-the-lift-of-pms-residence-there-was-no-diesel-in-the-generator-people-were-left-breathless-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3266282-2025-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: पीएम आवास की लिफ्ट में फंस गया सात साल का मासूम, जनरेटर में नहीं था डीजल, फिर ऐसे निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: पीएम आवास की लिफ्ट में फंस गया सात साल का मासूम, जनरेटर में नहीं था डीजल, फिर ऐसे निकाला बाहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 07:58 PM IST
Link Copied
ग्वालियर में नगर निगम की लापरवाही से एक मासूम की जान संकट में फंस गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाई गई मल्टी में रहने वाला एक बच्चा काफी देर तक लिफ्ट में फंसा रहा। संयोगवश कुछ लोगों ने उसकी आवाज सुनी और लिफ्ट तोड़कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए मानपुर ब्लॉक में आज घटी। बताया गया कि यहां बने प्रधानमंत्री आवास में लगाई गई लिफ्ट से एक सात साल का बच्चा जा रहा था, तभी अचानक बिजली गुल हो गई। सबसे बड़ी बात यह थी कि निगम द्वारा लगाई गई जनरेटर भी चालू नहीं हो सका क्योंकि उसके लिए डीज़ल ही उपलब्ध नहीं था। बच्चे की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। सात साल के मासूम की जान खतरे में होने से हर कोई चिंतित हो गया। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों को भी सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई नहीं आया।
आखिरकार आसपास के लोगों ने लिफ्ट तोड़ने का काम शुरू किया। सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद मैन्युअल तरीके से लिफ्ट का गेट खोला और मासूम को सुरक्षित बाहर निकाला। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। खास बात यह है कि इस लिफ्ट और जनरेटर का संचालन व रखरखाव स्वयं नगर निगम करता है। उसकी इस गंभीर लापरवाही से हजारों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि उसके द्वारा बनाए गए पीएम आवास ब्लॉक में हजारों लोग रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।