शाजापुर जिले के ग्राम रानी बडोद निवासी सीआईएसएफ के जवान मोहित सेन का मणिपुर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। रक्षाबंधन पर शनिवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो बहनें और परिवार के लोग बिलख पड़े। यह दुखद नजारा देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। इस दौरान अंतिम यात्रा में हाथों में तिरंगा थामकर बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण शामिल हुए।
रक्षाबंधन पर उठी अर्थी: भाई की कलाई पर बहनों ने बिलखते हुए बांधी राखी, अंतिम यात्रा में भीड़; तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 09 Aug 2025 03:43 PM IST
सार
शाजापुर के रानी बडोद गांव के सीआईएसएफ जवान मोहित सेन का मणिपुर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। उनकी मौत संदिग्ध मानी जा रही है। रक्षाबंधन पर जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो परिवार बिलख पड़ा। बहनों ने भाई को बिलखते हुए राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
