Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Damoh News
›
The body of a four-year-old innocent who had gone out to play from home was found in the river the next day
{"_id":"67c4573dab7fe187cf0d0bf9","slug":"the-body-of-a-four-year-old-innocent-who-had-gone-out-to-play-from-home-was-found-in-the-river-the-next-day-damoh-news-c-1-1-noi1223-2683128-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दूसरे दिन नदी में मिला चार साल की बच्ची का शव, घर से खेलने निकली थी फिर नहीं लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दूसरे दिन नदी में मिला चार साल की बच्ची का शव, घर से खेलने निकली थी फिर नहीं लौटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 07:24 PM IST
Link Copied
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के कुटरी गांव में शनिवार की शाम खेलने निकली चार वर्षीय मासूम गरिमा का शव अगले दिन नदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची शाम को घर से बाहर खेलने गई थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद भी रातभर तलाश जारी रही, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।
रविवार सुबह एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, जिसने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। दोपहर तक बच्ची का शव नदी के घाट के पास पानी में पड़ा मिला। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
हटा थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे डायल 100 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मुन्नालाल मिश्रा की नातिन गरिमा (पिता वेद प्रकाश पांडेय) शाम करीब 5 बजे मोहल्ले में खेलने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने पहले खुद बच्ची को गांव में खोजने की कोशिश की और फिर हटा थाना में सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर पुलिस टीम को तत्काल ग्राम कुटरी भेजा गया। पुलिस ने पूरी रात गांव, पास के जंगल और नदी में सर्च ऑपरेशन किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाना हटा में धारा 137 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
एसडीआरएफ टीम ने शव बरामद किया
रविवार सुबह होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट हर्ष कुमार जैन को सूचना दी गई। उनके निर्देशन में प्लाटून कमांडर प्राची दुबे के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम नदी में सर्च ऑपरेशन के लिए भेजी गई। नाव के माध्यम से नदी में खोजबीन की गई और दोपहर में बच्ची का शव नदी के घाट के पास पानी में मृत अवस्था में मिला।
बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह दुर्घटना है या कोई अन्य कारण इस घटना के पीछे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।