{"_id":"677e50b08edd3c4932033bc6","slug":"damoh-patwari-arrested-while-taking-bribe-of-20000-had-demanded-30000-for-making-way-for-womans-house-action-taken-by-sagar-lokayukta-damoh-news-c-1-1-noi1223-2498941-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार, रास्ता निकलवाने की एवज में मांगा था पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार, रास्ता निकलवाने की एवज में मांगा था पैसा
दमोह जिले के अभाना गांव में पदस्थ पटवारी को सागर लोकायुक्त टीम ने बुधवार दोपहर 20,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पिछले 20 दिन के अंदर सागर लोकायुक्त की यह तीसरी कार्रवाई है। अभाना निवासी महिला ने 29 दिसंबर को सागर लोकायुक्त में पटवारी की शिकायत की थी।
सागर लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि अभाना निवासी महिला रामसखी पटेल ने सागर लोकायुक्त में शिकायत की थी कि अभाना में पदस्थ पटवारी गीतेश दूबे के द्वारा पैतृक जमीन तक जाने के लिए रास्ता निकलवाने की एवज में 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। जबकि महिला रिश्वत देना नहीं चाहती थी। महिला ने बताया कि उसे अपने मकान का निर्माण करना है, लेकिन रास्ता न होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रही। पटवारी से कई बार निवेदन और आवेदन करने के बाद पटवारी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। महिला की शिकायत की पुष्टि करने के बाद लोकायुक्त टीम ने पटवारी दूबे को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
बता दें, इसके कुछ दिन पहले पटेरा जनपद सीईओ को सागर लोकायुक्त ने 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था। उसके बाद सहकारी विभाग के आयुक्त को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा और अब पटवारी रिश्वत लेते पकड़ा गया। लगातार लोकायुक्त की कार्रवाई होने के बाद भी रिश्वतखोर अधिकारी, कर्मचारी बाज नहीं आ रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।