{"_id":"6abcee8241ec93e4c1048285","slug":"damoh-congress-protest-over-vote-theft-allegations-gyanesh-kumar-effigies-burnt-damoh-news-c-1-1-noi1513-4781552-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"दमोह में कांग्रेस का हंगामा: पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच जलाए मुख्य चुनाव आयुक्त के तीन पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह में कांग्रेस का हंगामा: पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच जलाए मुख्य चुनाव आयुक्त के तीन पुतले
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर बुधवार को दमोह में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन शुरू कर दिया। पुलिस ने पुतले बुझाने और उन्हें कब्जे में लेने का प्रयास किया, जिसके दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई।
एक पुतला पुलिस ने छीना, दो और जलाए
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले एक पुतले में आग लगाई। पुलिसकर्मी उसे बुझाने के लिए दौड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने पुतला अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो और पुतले तैयार कर उनका भी दहन कर दिया। पुलिस ने इन पुतलों को बुझाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है।
कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े कार्यकर्ता, बैरिकेडिंग पर रोका
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने परिसर के प्रवेश मार्ग पर पहले से बैरिकेडिंग कर रखी थी। कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग के पास ही रोक दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कलेक्ट्रेट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
वोट चोरी और SIR को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कथित फर्जी वोटिंग, वोट चोरी और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के जरिए मतदाताओं के अधिकार प्रभावित किए जाने का आरोप लगाया। पटेल ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की।
हर्ष यादव बोले- संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं
कांग्रेस के जिला प्रभारी और पूर्व मंत्री हर्ष यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर सवाल उठा रही है। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका और संविधान से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों से आवाज उठाने का आह्वान किया। यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग दोहराई।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई। प्रदर्शन में जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरे प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।