{"_id":"6abb8e3a403bcc2e450f2d17","slug":"fatehpur-janpad-member-election-counting-scheduled-for-october-3-damoh-news-c-1-1-noi1513-4777572-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमोह: फतेहपुर जनपद सदस्य सीट पर उपचुनाव, 7329 मतदाता करेंगे तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह: फतेहपुर जनपद सदस्य सीट पर उपचुनाव, 7329 मतदाता करेंगे तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
Tue, 29 Sep 2026 04:22 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 04:22 PM IST
सार
दमोह के बटियागढ़ में फतेहपुर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-02 के उपचुनाव के लिए 12 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। दोपहर 3:30 बजे तक 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। तीन प्रत्याशियों के लिए 7329 मतदाता मतदान कर रहे हैं। 3 अक्टूबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
मतदान करने केंद्रों पर जाते मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के बटियागढ़ विकासखंड अंतर्गत फतेहपुर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-02 में मंगलवार को उपचुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा है। क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में बनाए गए कुल 12 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। दोपहर 3:30 बजे तक 50 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया जा चुका था।
विज्ञापन
फतेहपुर, पोंडी फतेहपुर और बरी कनोरा में मतदान केंद्र
फतेहपुर जनपद सदस्य क्षेत्र में मतदान के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें फतेहपुर में पांच, पोंडी फतेहपुर में चार और बरी कनोरा में तीन मतदान केंद्र शामिल हैं। सभी केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और लोग बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में
उपचुनाव में जनपद सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें बाबूलाल आदिवासी, नारायण गौंड और राधा रानी आदिवासी शामिल हैं। क्षेत्र के कुल 7329 मतदाता इन तीनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। दोपहर 3:30 बजे तक 50 फीसदी से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान समाप्त होने तक मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पढे़ं: गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट, एक दिन पहले मोबाइल पर मिलेगा ड्यूटी चार्ट
तहसीलदार और निर्वाचन टीम ने संभाली व्यवस्था
उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी निर्वाचन टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं और निर्वाचन प्रक्रिया पर अधिकारियों की नजर बनी हुई है। वहीं, मगरोन थाना प्रभारी वंदना गौर और चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। अधिकारियों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल में मतदान चल रहा है।
कूदन आदिवासी की मृत्यु के बाद रिक्त हुई थी सीट
फतेहपुर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-02 की सीट तत्कालीन जनपद सदस्य कूदन आदिवासी की मृत्यु के बाद रिक्त हुई थी। जानकारी के अनुसार, कूदन आदिवासी पर एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा था। इसके बाद 10 अप्रैल को उन्होंने समन्ना रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मृत्यु के बाद जनपद सदस्य का पद रिक्त चल रहा था। इसी रिक्त पद को भरने के लिए मंगलवार, 29 सितंबर को उपचुनाव कराया जा रहा है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के जरिए होगा। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 3 अक्टूबर को बटियागढ़ जनपद कार्यालय में मतगणना कराई जाएगी। प्रशासन ने मतदान से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया को निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुसार संपन्न कराने की तैयारी की
