{"_id":"6a8d743cad48271dd207fcb0","slug":"interstate-cannabis-smuggling-racket-busted-in-balaghat-two-smugglers-from-odisha-arrested-with-22-kg-of-cannabis-balaghat-news-c-1-1-noi1553-4648764-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"एमपी क्राइम: बालाघाट में गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 22.290 किलो गांजा जब्त; ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी क्राइम: बालाघाट में गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 22.290 किलो गांजा जब्त; ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: बालाघाट ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 05:35 PM IST
Link Copied
बालाघाट पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चांगोटोला थाना क्षेत्र से ओडिशा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 किलो 290 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 14 हजार रुपये बताई गई है। गांजे, मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल बैग सहित कुल 11.20 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस अब गांजे की सप्लाई चेन और अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
ढाबे पर दबिश देकर पकड़े गए तस्कर
चांगोटोला थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में गांजे की बड़ी खेप पहुंचने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम पाद्रीगंज स्थित आरआरआर ठाकुर ब्रदर्स ढाबे पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद दो युवक भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया। उनके पास मौजूद पिट्ठू बैगों की तलाशी लेने पर उनमें भारी मात्रा में अवैध गांजा मिला।
22 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद
पुलिस की तौल कार्रवाई में दोनों बैगों से कुल 22 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 14 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजे के पैकेट, आरोपियों के मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल किए गए बैग सहित कुल 11 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।
ओडिशा के बरगढ़ जिले के रहने वाले हैं आरोपी
पूछताछ में आरोपियों की पहचान जयकुमार, पिता कांतिलाल नायक और दुलामनी, पिता राजेश गुआल के रूप में हुई है। दोनों ओडिशा के बरगढ़ जिले के रहने वाले हैं। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा लेकर बालाघाट पहुंचने के बाद पुलिस को तस्करी के बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह है।
NDPS एक्ट में मामला दर्ज, ओडिशा जाएगी पुलिस
चांगोटोला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा बालाघाट में किसे सप्लाई किया जाना था और ओडिशा में इसके पीछे कौन लोग हैं। पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच के लिए दोनों आरोपियों को जल्द ओडिशा ले जाने की तैयारी कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।