फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Politics heats up over the deaths of children in the tribal region.Jitu Patwari will now take charge

बालाघाट: आदिवासी अंचल में बच्चों की मौत पर गरमाई सियासत, अभिजीत दीपके के बाद अब जीतू पटवारी संभालेंगे मोर्चा

Sun, 13 Sep 2026 09:56 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 09:56 PM IST
सार

बालाघाट के बिरसा क्षेत्र में आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस 15 सितंबर को जनआंदोलन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जनसभा के बाद अंबेडकर चौक से कलेक्टर कार्यालय तक न्याय यात्रा निकालेंगे। चावल घोटाला, डबल मनी प्रकरण, पुलिस मारपीट और धान के समर्थन मूल्य का मुद्दा उठाया जाएगा। 

विज्ञापन
Politics heats up over the deaths of children in the tribal region.Jitu Patwari will now take charge
कांग्रेस की बैठक

विस्तार

जिले के बिरसा विकासखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्र में 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के हालिया बालाघाट दौरे के बाद अब मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के 15 सितंबर को होने वाले दौरे को लेकर जिला कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन


इसी सिलसिले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय उइके के नेतृत्व में स्थानीय सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष के प्रस्तावित जनआंदोलन और ‘न्याय यात्रा’ को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय उइके ने बताया कि जीतू पटवारी गोंडवाना एक्सप्रेस से सुबह करीब 10:30 बजे गोंदिया पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से करीब 11:30 बजे बालाघाट पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर 12 बजे विशाल जनसभा और जनआंदोलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा, SP को हटाने और EOW जांच की मांग; चार पीड़ित परिवारों को लिया गोद
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मुद्दों को लेकर सरकार पर साधेंगे निशाना
जनआंदोलन में आदिवासी बहुल क्षेत्र में संक्रमण से 30 से अधिक बच्चों की मौत, कथित चावल घोटाला, डबल मनी प्रकरण और गर्भवती महिला के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट के मुद्दे उठाए जाएंगे। कांग्रेस किसानों के लिए 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की मांग भी प्रमुखता से रखेगी।

जनसभा के बाद पटवारी के नेतृत्व में अंबेडकर चौक से कलेक्टर कार्यालय तक ‘न्याय यात्रा’ निकाली जाएगी। इसके बाद पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पटवारी मृतक आदिवासी बच्चों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी मोर्चा संगठनों और कार्यकर्ताओं से जनआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed