{"_id":"6aa3dc3319ab3227bd02c042","slug":"video-yapa-ma-kamajara-manasana-ka-aashaka-ka-bca-jayatha-brasha-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी में कमजोर मानसून की आशंका के बीच ज्यादा बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कमजोर मानसून की आशंका के बीच ज्यादा बारिश
उत्तर प्रदेश में जिस मानसून से शुरुआत में मायूसी मिली, उसी ने अगस्त आते-आते ऐसी करवट ली कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ। अलनीनो के असर से सामान्य से कम बारिश की आशंका के बीच प्रदेश में अब मानसून ने न केवल बारिश की कमी पूरी कर ली है, बल्कि सामान्य बारिश का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
एक जून से आठ सितंबर तक यूपी में 649.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य बारिश 647.3 मिलीमीटर होती है। यानी अब तक 100.3 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। खास बात यह है कि सितंबर का आधे से ज्यादा महीना अभी बाकी है।
मौसम विभाग ने मानसून के कमजोर रहने का अनुमान लगाया था। अलनीनो की सक्रियता के कारण जून से सितंबर तक देश में दीर्घकालिक औसत की करीब 90 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान था। शुरुआत में जून जुलाई में बारिश कम भी रही, लेकिन अगस्त ने पूरा खेल पलट दिया। कम दबाव के क्षेत्रों और मानसूनी सिस्टम के लगातार सक्रिय रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।
मौसम विभाग की ओर से अलनीनो के कारण मानसून के कमजोर रहने की आशंका जताई गई थी, लेकिन एक के बाद एक सक्रिय कम दबाव के क्षेत्रों ने इस अनुमान को उलट दिया। प्रदेश में कई बार ऐसे मौसमी सिस्टम बने, जिनसे अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश के दौर आए।
जून-जुलाई में अपेक्षाकृत कम बारिश के बाद अगस्त में प्रदेश में 291.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 235.5 मिलीमीटर है। इस तरह अगस्त में सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। यह अगस्त 2018 के बाद सबसे अधिक बारिश वाले अगस्त में दूसरे स्थान पर रहा। वर्ष 2018 में अगस्त में 293.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी।
प्रदेश का औसत आंकड़ा भले ही सामान्य से थोड़ा ऊपर पहुंच गया हो, लेकिन जिलों में बारिश का वितरण बेहद असमान रहा। चित्रकूट में 1201.1 मिलीमीटर बारिश हुई। जो प्रदेश में सर्वाधिक है। इसके उलट कुछ जिले अब भी बारिश की कमी से जूझ रहे हैं। कुशीनगर में 204.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 67 प्रतिशत कम है। मऊ में भी करीब 53 प्रतिशत बारिश की कमी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।