{"_id":"6aa42803c7c73269f80e951c","slug":"video-lkhanauu-ma-bika-savara-bthamasha-na-elaaiisa-ejata-ka-mara-gal-aarapa-farara-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में बाइक सवार बदमाशों ने एलआईसी एजेंट को मारी गोली, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में बाइक सवार बदमाशों ने एलआईसी एजेंट को मारी गोली, आरोपी फरार
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एलआइसी एजेंट को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी भाग निकले। कान और आंख के पास गोली लगने से वह घायल हो गया। आनन-फानन उसे सीएचसी मलिहाबाद ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ढेंढ़ेमऊ गांव की है। समरेंद्र यादव (32) गली लगने से घायल हुआ है। वह मूल रूप से काकोरी थाना क्षेत्र के सैफलपुर गांव का रहने वाला है। बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग झोंकी। समरेंद्र जन सेवा केंद्र पर रुककर फोटो कॉपी करा रहे थे, इसी समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
अचानक गोली चलने से आसपास के दुकानदार भी भयभीत हो गए। जब तक लोग कुछ भांप पाते तब तक बदमाश बाइक छोड़कर वहां से पैदल आम की बाग की तरफ भाग निकले। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
पुलिस पुरानी रंजिश, रुपयों के लेन-देन, अवैध संबंध जैसे पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है। एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। चेहरे पर गोली लगी है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
बताया गया कि समरेंद्र यादव के साले मलिहाबाद के भुलभुला खेड़ा गांव निवासी सुधीर यादव का विवाह तिलसुवा गांव निवासी रूपांशी से हुआ था। बीती 24 मई को रूपांशी का शव ससुराल में लटकता हुआ मिला था। रूपांशी के परिवारवालों ने समरेंद्र यादव के साले सुधीर यादव सहित परिवारीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल सुधीर यादव जेल में है। पुलिस इस घटना पर भी जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।