{"_id":"6aa2758b1a7cad110d02dc95","slug":"video-video-yapa-ka-matara-bl-kaval-apana-rajanata-camakana-aata-ha-rahal-gathha-bthaka-ka-thaya-byara-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी के मंत्री बोले- केवल अपनी राजनीति चमकाने आते हैं राहुल गांधी, बैठक का दिया ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी के मंत्री बोले- केवल अपनी राजनीति चमकाने आते हैं राहुल गांधी, बैठक का दिया ब्यौरा
रायबरेली की ‘दिशा’ (District Development Coordination and Monitoring Committee) बैठक के बाद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी की कार्यशैली पर हमला बोला।
दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जनहित की योजनाओं को गति देने के बजाय केवल खामियां ढूंढकर अपनी राजनीति चमकाने आते हैं।
बैठक का ब्योरा देते हुए सिंह ने कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान राहुल गांधी अधिकारियों से योजना के बजट और प्रचार-प्रसार के मद के बारे में पूछने लगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सांसद का ध्यान योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के बजाय सिर्फ कमियां तलाशने में रहा।
दिनेश प्रताप सिंह ने यह भी आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी रायबरेली के सांसद से ज्यादा नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में दिखे, जिन्हें दिल्ली से पर्चियों के जरिए सहायता दी जा रही थी। सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सदन में असंसदीय सामग्री और तस्वीरें उठाकर दिखा रहे थे और अपने फोटोग्राफर से फोटो खिंचवा रहे थे।
जनता के सम्मान की खातिर वे हर हद पार करेंगे और हमेशा सच की राह पर चलकर अपना फर्ज निभाते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।