{"_id":"6aa288e4c1b8af00bf035652","slug":"video-video-tana-ghara-ka-cara-na-bnaya-nashana-paca-lkha-ka-javara-oura-nakatha-cara-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना, पांच लाख के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना, पांच लाख के जेवर और नकदी चोरी
माल। सालेहनगर में बुधवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। गांव के खेरवा मुहल्ला निवासी किसान महेंद्र गुप्ता के घर से सात हजार रुपये नकद और करीब पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। मजदूर रंजीत के सुनसान घर से बर्तन और लाखों के जेवर चोरी हुए। वहीं सरवन के घर में सेंध लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके।
महेंद्र के मुताबिक रात करीब साढ़े 11 बजे खाना खाने के बाद परिवार घर के अगले हिस्से में सो गया। सुबह पत्नी लक्ष्मी ने पीछे के कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद मिला। पीछे जाकर देखा तो प्लाई का दरवाजा टूटा था और दो बक्सों के ताले टूटे हुए थे। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्सों में रखे जेवर और नकदी गायब थी।
वहीं सालेहनगर निवासी रंजीत चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी पिंकी छह दिन पहले इलाज के लिए हरदोई के बंजरा गांव मायके गई थीं। पिंकी के मुताबिक चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर बर्तन व जेवर चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि पीड़ितों से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।