{"_id":"6aa3e31d094da08611053e48","slug":"video-video-sajha-chhata-para-avathha-naramanae-kara-karaya-para-thana-ka-aarapa-eldae-para-kararavaii-na-karana-ka-aarapa-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: साझा छत पर अवैध निर्माण कर किराये पर देने का आरोप, एलडीए पर कार्रवाई न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: साझा छत पर अवैध निर्माण कर किराये पर देने का आरोप, एलडीए पर कार्रवाई न करने का आरोप
अलीगंज के सेक्टर-सी, बटहा सबौली में साझा छत पर कथित अवैध निर्माण कर उसे किराये पर देने का आरोप लगाते हुए वृद्धा कमरजहां ने एलडीए में शिकायत की है। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद एलडीए ने निर्माण को गलत मानते हुए नोटिस तो जारी किया, लेकिन समय सीमा पूरी होने के बावजूद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की।
शिकायतकर्ता के बेटे सलमान मलिक ने बताया कि छह मई को एलडीए में शिकायत की गई थी। लगातार कार्रवाई न होने से परिवार सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उन्होंने दो सितंबर को मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर अवैध निर्माण हटाने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने एलडीए के अवर अभियंता पर अभद्रता का आरोप भी लगाया। अवर अभियंता का पक्ष जानने के लिए कॉल किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।