{"_id":"6ad0f8fdede0f80644022f4f","slug":"video-video-rakashhamatara-rajanatha-saha-bl-fajallgaja-ka-bugdhha-sa-ubrana-ma-thhana-ka-kama-naha-aaega-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- फैजुल्लागंज को बाढ़ से उबारने में धन की कमी नहीं आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- फैजुल्लागंज को बाढ़ से उबारने में धन की कमी नहीं आएगी
रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र को बाढ़ के संकट से उबारने में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। हालांकि, हालात सामान्य होने में समय लगेगा और इसके लिए धैर्यपूर्वक प्रयास करने होंगे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ हैं। बाढ़ आने के बाद से वह मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक के संपर्क में थे तथा लगातार हालात की जानकारी ले रहे थे। उन्होंने करीब 10 हजार अतिरिक्त राहत सामग्री पैकेट भेजने की बात कही। बाढ़ के बाद बीमारियां फैलने की आशंका पर उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन सतर्क है और जरूरी कदम उठा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंधे के निर्माण के लिए 182 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। वह जल्द शिलान्यास कराकर निर्माण शुरू कराने का प्रयास करेंगे। आईआईएम रोड से फैजुल्लागंज तक एक और बंधे का निर्माण शुरू कराने का भी आश्वासन दिया।
400 से अधिक परिवारों को बांटी राहत सामग्री
रक्षामंत्री ने आईआईएम रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौक पर 400 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। साथ ही दाउदनगर के इम्तियाज, कच्ची ढाल की संगीता देवी, लोहरामऊ के शहीद अहमद, शिवरानी, शांति देवी और नेहा तिवारी समेत अन्य प्रभावितों से बातचीत कर उनका हाल जाना। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक डॉ. नीरज बोरा, महापौर सुषमा खर्कवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।