फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No entry to the convocation without a dress code and a pass.

Lucknow News: ड्रेस कोड और पास के बिना दीक्षांत में नो एंट्री

Fri, 16 Oct 2026 03:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
No entry to the convocation without a dress code and a pass.
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरएमएलएनएलयू) के 17 अक्तूबर को होने वाले पंचम दीक्षांत समारोह में उपाधि लेने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित परिधान और प्रवेश पास के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। विश्वविद्यालय ने 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे पूर्वाभ्यास में शामिल होना भी अनिवार्य किया है।
विज्ञापन


विद्यार्थी शुक्रवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक विश्वविद्यालय के शैक्षणिक खंड में परिधान समिति से पगड़ी और अंगवस्त्रम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय का पहचान पत्र, आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र लाना होगा। इसी दौरान दीक्षांत समारोह का प्रवेश पास भी प्राप्त करना होगा। निर्धारित समय पर परिधान नहीं लेने वालों को समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। पुरुष अभ्यर्थियों को काली पतलून, सफेद शर्ट, काला कोट, काली टाई और औपचारिक काले जूते पहनने होंगे। महिला अभ्यर्थी निर्धारित काले-सफेद परिधान या ऑफ-व्हाइट अथवा क्रीम रंग की साड़ी में आ सकती हैं। समारोह में आने वाले अतिथियों के लिए भी प्रवेश पास और सरकारी पहचान पत्र अनिवार्य है। सभागार में मोबाइल, कैमरा, टैबलेट, बैग, पानी की बोतल और खाद्य सामग्री ले जाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed