Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
Video: राज्यपाल ने दी कई बड़ी सौगातें, विद्यार्थियों को होगा फायदा; प्रमुख संस्थानों के साथ एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
{"_id":"6a9fc73c1252aad1ef052223","slug":"video-video-rajayapal-na-tha-kaii-bugdha-sagata-vathayarathaya-ka-haga-fayatha-paramakha-sasathana-ka-satha-emaoya-para-hae-hasatakashhara-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राज्यपाल ने दी कई बड़ी सौगातें, विद्यार्थियों को होगा फायदा; प्रमुख संस्थानों के साथ एमओयू पर हुए हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राज्यपाल ने दी कई बड़ी सौगातें, विद्यार्थियों को होगा फायदा; प्रमुख संस्थानों के साथ एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के इनोवेशन हब फाउंडेशन की ओर से 'यूपी स्टार्टअप संवाद 3.0' का भव्य आयोजन किया गया। प्रदेश में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत में डीन इनोवेशन प्रो. बीएन मिश्रा ने यूपी स्टार्टअप संवाद की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित 'इनोवेशन फॉर सोशल गुड एंड बेटर भारत' पहल का आधिकारिक शुभारंभ किया गया।
प्रमुख संस्थानों के साथ एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
युवाओं के स्टार्टअप्स को मजबूती देने के लिए इंवेस्ट यूपी, भारत केयर्स, सांची कनेक्ट, टैली सॉल्यूशंस, रैपाइडर क्लाउड सॉल्यूशन और फिजिक्स वाला के साथ एमओयू सेरेमनी का आयोजन किया गया।
राज्यपाल ने दी कई बड़ी सौगातें, विद्यार्थियों को होगा फायदा
समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं और नीतियों का अनावरण किया। इसमें कलाम पेटेंट सेंटर जो की नवाचारों के पेटेंट को सुगम बनाएगा। वहीं 'स्टूडेंट एंड फैकल्टी इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप पॉलिसी 2026' का विमोचन किया गया। 'इनोवेशन हब यूपी पोर्टल' का आधिकारिक अनावरण किया। साथ ही स्टार्टअप्स को वित्तीय मदद दिलाने के लिए नेटवर्क की घोषणा भी हुई। इसके साथ ही 'एकेटीयू इंक्यूबेटर अवार्ड्स 2026' प्रदान किए गए और 'स्टार्टअप एंड इंक्यूबेटर एक्सपो' का उद्घाटन किया गया।
100 से अधिक स्टार्टअप्स की प्रस्तुति
बता दें इससे पहले पूर्व में सोमवार को आयोजित प्री-इवेंट सत्र में 100 से अधिक स्टार्टअप्स ने 15 निवेशकों के समक्ष अपने बिजनेस मॉडल की प्रस्तुति (पिचिंग) दी थी । निवेशकों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय से मुलाकात कर प्रदेश में इंक्यूबेशन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने पर चर्चा की। इस संवाद कार्यक्रम में वीसी फंड्स, एंजल नेटवर्क, एआईएफ, सिड्बी, विभिन्न सरकारी विभागों, एमएसएमई, उद्योग संघों, शैक्षणिक संस्थानों के शोधकर्ताओं और छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।