{"_id":"6a8703d316539351620266cf","slug":"video-video-malhabtha-vathhayaka-ka-jatagata-bhathabhava-ka-aarapa-para-pajara-na-tha-safaii-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मलिहाबाद विधायक के जातिगत भेदभाव के आरोप पर पुजारी ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मलिहाबाद विधायक के जातिगत भेदभाव के आरोप पर पुजारी ने दी सफाई
काकोरी स्थित शीतला देवी मंदिर में विधायक जय देवी कौशल की ओर से लगाए गए जातिगत भेदभाव और अपमान के आरोपों पर मंदिर के पुजारी शैलेंद्र बाजपेई ने बृहस्पतिवार को सफाई दी। उन्होंने विधायक के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर किसी के साथ जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया गया।
मंदिर में सभी वर्ग और समाज के लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार पूजा-अर्चना करने आते हैं।मंदिर में जीर्णोद्धार के लिए आयोजित शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल ने आरोप लगाया था कि उन्हें पूजा करने, अगरबत्ती और नारियल चढ़ाने से रोका गया। विधायक के आरोप सामने आने के बाद मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया।
पुजारी शैलेंद्र बाजपेई ने कहा कि मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान परंपरा और निर्धारित पूजा पद्धति के अनुसार कराया गया था। किसी व्यक्ति को उसकी जाति के आधार पर पूजा करने से रोकने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक की ओर से लगाए गए आरोपों को मंदिर की वास्तविक व्यवस्था से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।