{"_id":"6ae317d30c0989ef62008ecd","slug":"video-video-ayathhaya-rada-para-kara-savara-sa-marapata-oura-cana-chhanana-ka-sacana-palsa-jaca-ma-jata-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या रोड पर कार सवार से मारपीट और चेन छीनने की सूचना, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या रोड पर कार सवार से मारपीट और चेन छीनने की सूचना, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या रोड स्थित सुषमा हॉस्पिटल के सामने कार सवार शैलेन्द्र यादव ने मारपीट कर चेन छीनने की सूचना पुलिस को दी। शैलेन्द्र के मुताबिक, वह परिवार के साथ सीतापुर जा रहे थे। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार सात लोगों ने उनकी कार में टक्कर मार दी। आरोप है कि कार से उतरते ही उनके साथ मारपीट की गई और चेन छीनकर आरोपी फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस शैलेन्द्र यादव को पूछताछ के लिए चौकी ले गई।
पुलिस को मामला संदिग्ध लगने के चलते सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल, मारपीट और चेन छीनने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।