{"_id":"6ae30fd87813d1d0f907402f","slug":"bjp-chief-nitin-nabin-chairs-meeting-of-party-national-general-secretaries-news-in-hindi-updates-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव से पहले भाजपा का मंथन: नितिन नवीन ने राष्ट्रीय महासचिवों के साथ की बैठक, संगठन के कामकाज पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी चुनाव से पहले भाजपा का मंथन: नितिन नवीन ने राष्ट्रीय महासचिवों के साथ की बैठक, संगठन के कामकाज पर चर्चा
Thu, 29 Oct 2026 02:50 PM IST
पवन पांडेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:50 PM IST
सार
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की। इसमें बीएल संतोष, स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े और सुनील बंसल समेत कई नेता शामिल हुए। इस बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
नितिन नवीन ने राष्ट्रीय महासचिवों के साथ की बैठक,
- फोटो : X@NitinNabin
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की। इसमें संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और आने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े और सुनील बंसल समेत अन्य नेता शामिल हुए। इस बैठक के बाद नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
इससे पहले बुधवार को नितिन नवीन ने भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत दिल्ली के चांदनी चौक में एक मार्च का नेतृत्व किया। यह मार्च ऐसे समय में निकाला गया, जब एसआईआर को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है और कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों ने 'वोट चोरी' के आरोप लगाए हैं। सत्ताधारी पार्टी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट करके विपक्ष के अभियान का जवाब देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
इसी प्रयास के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को चांदनी चौक में मार्च का नेतृत्व किया। उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'कांग्रेस-आई' (जिसे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने जनवरी 1978 में बनाया था) का मतलब 'कांग्रेस-इंदिरा' नहीं, बल्कि 'इटैलियन कांग्रेस' है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की चुनावी हार को नागरिकों द्वारा किया गया शुद्धिकरण करार दिया।
विज्ञापन
आज भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महामंत्रियों के साथ बैठक कर आगामी कार्ययोजना एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। https://t.co/Ue6b0DvpKr
— Nitin Nabin (@NitinNabin) October 29, 2026विज्ञापन