{"_id":"6aedb6ae1667655c940dcc6f","slug":"video-video-mahal-sa-abhatharata-oura-pata-ka-pataii-ka-aarapa-ma-parashhatha-rama-kanajaya-oura-bhaii-ka-shatabhaga-ma-calna-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: महिला से अभद्रता और पति की पिटाई के आरोप में पार्षद रामू कनौजिया और भाई का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: महिला से अभद्रता और पति की पिटाई के आरोप में पार्षद रामू कनौजिया और भाई का शांतिभंग में चालान
मड़ियांव में आय प्रमाणपत्र बनवाने गई महिला से अभद्रता और उसके पति की पिटाई के मामले में पुलिस ने पार्षद रामू दास कनौजिया और उसके भाई का शांतिभंग में चालान किया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बुधवार देर रात पीड़िता की तहरीर पर पार्षद, उसके भाई समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की एफआईआर दर्ज की गई थी।
फैजुल्लागंज के विष्णु विहार कॉलोनी निवासी गीता बाजपेई के मुताबिक, चार नवंबर को दोपहर करीब एक बजे वह पति विजय बाजपेई के साथ फैजुल्लागंज वार्ड चार के पार्षद रामू दास कनौजिया के दाउदनगर स्थित कार्यालय पहुंची थीं। उन्हें राशन कार्ड बनवाने के लिए आय प्रमाणपत्र की जरूरत थी। आरोप है कि आधार कार्ड में दर्ज पते को लेकर पार्षद ने प्रमाणपत्र बनाने से मना कर दिया। कारण पूछने पर पार्षद ने उन्हें धक्का दिया और गालीगलौज करते हुए अभद्रता की।
गीता के पति विजय ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि पार्षद, उसके भाई और दो अन्य लोगों ने स्कूटी से जाते समय उन्हें रोक लिया। इसके बाद डंडे और चाबुक से पिटाई की। गीता पति को बचाने के लिए आरोपियों से माफी मांगती रहीं, लेकिन इसके बावजूद पिटाई जारी रही।
एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पार्षद रामू दास कनौजिया और उसके भाई का शांतिभंग में चालान किया गया है। पार्षद समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।