Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   body of tile mason was found hanging from fan hook in room in Ambedkar Nagar

अंबेडकरनगर: कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला टाइल्स मिस्त्री का शव, नवरात्र में मुंबई से लौटा था घर

Sat, 14 Nov 2026 06:03 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 06:03 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में टाइल्स मिस्त्री का शव उनके कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मृतक मुंबई में ठेके पर टाइल्स लगाने का काम करता था और नवरात्र में घर आया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
body of tile mason was found hanging from fan hook in room in Ambedkar Nagar
सुसाइड (सांकेतिक)

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार देर रात टाइल्स मिस्त्री का शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


घटना अकबरपुर के मोहसिनपुर मंसूरपुर मोहल्ले की है। यहां सोनू उर्फ नंदकुमार गौड़ (30) का शव फंदे से लटकता मिला। छोटे भाई राजकुमार के मुताबिक नंदकुमार टाइल्स मिस्त्री थे। उनका विवाह नहीं हुआ था। वह पिछले दो वर्षों से मुंबई में टाइल्स लगाने का ठेका लेते थे। नवरात्र में वह घर लौटे थे। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 10 बजे राजकुमार उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने कमरे में पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। नंदकुमार का शव पंखे से लटका था। उनकी चीख सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया। रात करीब 11 बजे पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी मौत से मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed