{"_id":"6ae9b1cecc82d725f10b2f52","slug":"video-video-maga-ka-lkara-aasha-karamaya-ka-paratharashana-aikata-natao-para-tharaja-efaaaiiaara-narasata-karana-ka-maga-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मांगों को लेकर आशा कर्मियों का प्रदर्शन, ऐक्टू नेताओं पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मांगों को लेकर आशा कर्मियों का प्रदर्शन, ऐक्टू नेताओं पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग
आशा कर्मियों की लंबित मांगों को पूरा करने और ऐक्टू नेताओं पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने प्रदर्शन किया। यूनियन की अध्यक्ष तुलसी सोनकर और सचिव कमला गौतम के नेतृत्व में आशा कर्मियों ने परिवर्तन चौक से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जुलूस और प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आशा कर्मी शामिल हुईं।
यूनियन ने ज्ञापन में कहा कि सात फरवरी 2026 को उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री की मध्यस्थता में 13 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी। इसके बाद आशा कर्मियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी थी। वहीं, 23 अक्तूबर को इको गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिशन निदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई थी।
यूनियन का आरोप है कि इन वार्ताओं में बनी सहमति के बावजूद मांगों पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। आशा कर्मियों ने लंबित मांगों को जल्द पूरा करने और ऐक्टू नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।