{"_id":"6abd20c25f037696af0b5520","slug":"video-video-janakaparama-ma-jhasa-thakara-sakata-savara-na-vathathha-sa-lta-cana-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जानकीपुरम में झांसा देकर स्कूटी सवार ने वृद्धा से लूटी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जानकीपुरम में झांसा देकर स्कूटी सवार ने वृद्धा से लूटी चेन
जनकी विहार कॉलोनी में बुधवार दोपहर स्कूटी सवार युवक ने 67 वर्षीय वृद्धा को बच्चे के रोने का झांसा देकर रोका और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
कानपुर सिटी निवासी जागृति त्रिपाठी (67) अपनी बेटी और दामाद के साथ जनकी विहार कॉलोनी में बीबी मिश्रा के मकान में किराये पर रहती हैं। उनके दामाद निजी कर्मचारी अमित शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे जागृति 60 फीट रोड स्थित महालक्ष्मी स्वीट से मिठाई लेने गई थीं।
लौटते समय बिना नंबर की लाल रंग की स्कूटी सवार युवक ने उन्हें रोककर कहा कि उसका बच्चा रो रहा है, उसे चुप कराने में मदद कर दें। आरोप है कि जागृति युवक के पीछे कुछ दूर चली गईं। इसी दौरान उसने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली और स्कूटी से फरार हो गया। पैरालिसिस के कारण जागृति ठीक से बोल नहीं पाती हैं और घटना के समय शोर भी नहीं मचा सकीं। घर पहुंचकर उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने 112 पर सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी लाल रंग का हेलमेट लगाए था। कुछ सीसीटीवी फुटेज मिली हैं। आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
12 दिन पहले भी महिला से लूटी थी बाली
18 सितंबर को जानकीपुरम विस्तार में तिवारीपुर निवासी मधु (60) सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। सरिता पैलेस के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और जबरन कान की बाली लूट ली थी। मधु के शोर मचाने पर बदमाश बाइक से फर्राटा भरते हुए भाग निकले थे। घटना के 12 दिन बाद भी पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लगातार दो घटनाओं में वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाए जाने से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।