{"_id":"6abcc8846fe7ab5010086904","slug":"video-video-rayabral-ka-dalmauu-ma-gaga-ka-jalsatara-bugdhha-katara-kashhatara-ma-khalbl-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रायबरेली के डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, कटरी क्षेत्र में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रायबरेली के डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, कटरी क्षेत्र में खलबली
रायबरेली: जिले के डलमऊ क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण कई घाट डूब गए हैं और खेतों में पानी भर गया है। धान, उड़द, हरे चारे और सब्जियों की फसलें पानी में डूबने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से मात्र 35 सेंटीमीटर दूर दर्ज किया गया है। खतरे का निशान बिंदु 99.360 मीटर है, जबकि वर्तमान जलस्तर 98.01 मीटर दर्ज किया गया है। इस वृद्धि के कारण सड़क घाट, पक्का घाट, वीवीआईपी घाट और रानी शिवाला घाट सहित 16 घाट पर पानी आ गया है।
जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी से तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों में दहशत का माहौल है। कटरी क्षेत्र के चकमलिकभीटी, अंबहा, बबुरा, जमालनगर मोहिद्दीनपुर, जहांगीराबाद सहित अन्य गांवों की एक हजार बीघे खेती जलमग्न हो गई है। इसमें लगभग 100 बीघे में लगी हरा चारा, धान, उड़द और सब्जियों की फसलें पानी में डूब गई हैं।
एसडीएम डलमऊ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और खतरे के निशान को पार करने पर ही बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं, लेकिन लेखपालों को कटरी क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।