{"_id":"6a927a7ece79fd274d05d4ca","slug":"video-video-h1n1-oura-sajanal-fal-para-sarakara-alrata-dapata-saema-bjasha-pathaka-na-ka-samakashha-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: H1N1 और सीजनल फ्लू पर सरकार अलर्ट, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: H1N1 और सीजनल फ्लू पर सरकार अलर्ट, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की समीक्षा
उत्तर प्रदेश में H1N1 और सीजनल फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर है। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशभर के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में सभी जिलों के सीएमओ, सीएमएस और मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। डिप्टी सीएम ने अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने H1N1 और सीजनल फ्लू की जांच व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा। बृजेश पाठक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि फ्लू के मामलों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।