यूपी: 60 साल के ऊपर की महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू, क्यू आर कोड के माध्यम से होगी स्कैन की व्यवस्था
Bus service in UP: 60 वर्ष से ऊपर की महिलाएं परिवहन निगम की साधारण बसों के अलावा अनुबंधित बसों से भी मुफ्त में यात्रा का लाभ उठा सकेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन निगम की साधारण बसों में 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा में कोई समस्या न आए। इसके लिए क्यू आर कोड के स्कैन की व्यवस्था शुरू की गई हैं। आधार और वोटर कार्ड की डुप्लीकेसी को लेकर परिवहन निगम मुख्यालय के आईटी सेल ने कार्ड के क्यूआर कोड को टिकट मशीन से स्कैन करने की व्यवस्था शुरू की है। कार्ड स्कैन करने पर महिला यात्री का पूरा ब्यौरा सामने आ जाएगा। इससे कार्ड की सत्यता का पता चल सकेंगा। महिलाएं कार्ड पर दर्ज क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद मुफ्त यात्रा का पात्र मानी जाएंगी। लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना के तहत शुन्य मूल्य का टिकट जारी होगा। क्षेत्रीय प्रबंधकों को निगम मुख्यालय से विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए हैं।
अनुबंधित बस में भी यात्रा के पात्र होंगी, स्मार्ट कार्ड भी जारी होगा
60 वर्ष से ऊपर की महिलाएं परिवहन निगम की साधारण बसों के अलावा अनुबंधित बसों से भी मुफ्त में यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। निगम मुख्यालय से जारी दिशा निर्देश के मुताबिक आने वाले दिनों में वरिष्ठ महिलाओं के लिए स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी।