{"_id":"6a60d81e169d285a5f002f85","slug":"video-video-esaaaraemaya-thakashhata-samaraha-ma-mathhavaya-ka-samamana-galda-madalsata-chhatara-ka-savaranae-pathaka-parathana-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एसआरएमयू दीक्षांत समारोह में मेधावियों का सम्मान, गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एसआरएमयू दीक्षांत समारोह में मेधावियों का सम्मान, गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान
गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) का दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न संकायों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर इंजीनियर पूजा अग्रवाल, चांसलर इंजीनियर पंकज अग्रवाल, मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. भूषण पटवर्धन (कुलाधिपति, डेक्कन कॉलेज, पुणे एवं राष्ट्रीय अनुसंधान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार), विशिष्ट अतिथि अखिलेश मिश्रा तथा कुलपति प्रो. डॉ. विजय तिवारी ने मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किए।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को ज्ञान, नवाचार और शोध के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में शिक्षकों, अभिभावकों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।