{"_id":"6b058aaffbd8524223086018","slug":"video-video-btha-makana-ka-raka-kara-cara-karana-val-garaha-ka-tha-sathasaya-garafatara-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को मड़ियांव पुलिस और क्राइम-सर्विलांस टीम नॉर्थ जोन ने सोमवार रात हनुमान चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 2.25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 48,300 रुपये नकद बरामद हुए हैं। चोरी में इस्तेमाल पिकअप डाला भी पुलिस ने बरामद कर सीज कर दिया है। पुलिस ने मड़ियांव और आलमबाग थानों में दर्ज चोरी के तीन मामलों का खुलासा करने का दावा किया है।
डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इटौंजा के सुल्तानपुर गांव निवासी पिंटू कश्यप और सुभाष कश्यप के रूप में हुई है। गिरोह के सदस्य दिन में अलग-अलग इलाकों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। जिन घरों में लंबे समय तक ताला लगे रहने की संभावना होती थी, उन्हें चिह्नित कर लेते थे।
इसके बाद रात में पिकअप डाला से पहुंचकर मकानों का ताला तोड़ते और अंदर रखे जेवरात व नकदी समेटकर फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से बरामद आभूषण और नकदी चोरी की घटनाओं से जुड़े हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।