राजधानी सहित प्रदेश भर के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों की प्रार्थना सभा को अधिक प्रभावी, संगीतमय और व्यवस्थित स्वरूप देने की पहल राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान (एसआईईटी) की ओर से की गई है। संस्थान की ओर से 12 प्रेरणादायक प्रार्थनाओं की संगीतबद्ध वीडियो सामग्री तैयार कराए जाएंगे।
बुधवार को एसआईईटी में राजधानी के अलग-अलग सरकारी कॉलेजों के शिक्षकों व छात्राओं की कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान संवाद से अमर उजाला के लिए बातचीत में निदेशक मुकेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि एसआईईटी अब विद्यार्थियों को रील के रूप में शैक्षिक वीडियो भी उपलब्ध कराएगी। साथ ही आज की जरूरत के अनुसार न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत सभी शैक्षिक वीडियो भी तैयार कराए जा रहे हैं।
जो सरकारी व निजी दोनों ही विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त में मिल सकेंगे। यहां तैयार कराया गए स्टूडियो में बच्चों को भी अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। इसका उ्देश्य बच्चों को मंच पर बोलने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार व मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।