{"_id":"6afc407b24b79d68b60cbe11","slug":"video-video-avathha-ldaja-kalb-ka-90-sal-para-avathha-shakata-samamana-sa-samamanata-haii-mahale-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अवध लेडीज क्लब के 90 साल पूरे, ‘अवध शक्ति सम्मान’ से सम्मानित हुईं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अवध लेडीज क्लब के 90 साल पूरे, ‘अवध शक्ति सम्मान’ से सम्मानित हुईं महिलाएं
लखनऊ के अवध लेडीज क्लब ने अपनी स्थापना के 90 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर विक्रमादित्य मार्ग स्थित क्लब परिसर में ‘अवध शक्ति सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। समारोह में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, कला, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लोक गायिका मालिनी अवस्थी, विद्या बिंदु सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान क्लब की 90 वर्षों की यात्रा और समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में उसके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं की उपलब्धियों और सामाजिक बदलाव में उनकी भूमिका पर भी विचार साझा किए।
समारोह में सम्मानित महिलाओं के कार्यों को सराहा गया। कार्यक्रम ने महिला प्रतिभा, नेतृत्व और सामाजिक योगदान को मंच देने के साथ क्लब की गौरवशाली यात्रा का उत्सव भी मनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।