{"_id":"6aa3e2d271e525d5be07742d","slug":"video-video-12-sa-shanpr-haga-gamata-pasataka-mahatasava-saema-yaga-karaga-shabharabha-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 12 से शुरू होगा गोमती पुस्तक महोत्सव, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 12 से शुरू होगा गोमती पुस्तक महोत्सव, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ
लखनऊ विश्वविद्यालय में 12 से 20 सितंबर तक राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) की ओर से पांचवें ‘गोमती पुस्तक महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। नौ दिवसीय साहित्य एवं संस्कृति के इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। एनबीटी के निदेशक युवराज मलिक और प्रो. रोली मिश्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि महोत्सव साहित्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विचार-विमर्श का प्रमुख केंद्र बनेगा।
बच्चों के लिए विशेष ‘बाल मंडप’ तैयार किया गया है, जहां कठपुतली नाटक और विभिन्न कार्यशालाएं होंगी। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के साथ विशेष संवाद सत्र भी आयोजित होगा। शाम को पारस बैंड, कथक नृत्य-नाटिका, मुशायरा और दास्तानगोई जैसे कार्यक्रम होंगे। आगंतुक 8,000 से अधिक ई-पुस्तकों वाले राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय का अनुभव भी ले सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।