{"_id":"6a95222602aa46eb590910d8","slug":"video-thavayaga-shakashhaka-ka-atarajanapathaya-sathanataranae-ka-maga-lkhanauu-ka-ika-garadana-ma-thharana-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग, लखनऊ के इको गार्डन में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग, लखनऊ के इको गार्डन में धरना
लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत दिव्यांग श्रेणी के शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर सोमवार को दिव्यांग महागठबंधन, उत्तर प्रदेश के सदस्यों ने इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।
महागठबंधन के महासचिव वीरेंद्र कुमार की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि शासनादेश 04 जून 2026, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के पत्र के अनुपालन में बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की व्यवस्था की गई है। इसके तहत दिव्यांग शिक्षकों और उनके अभिभावकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन भी कर रखे हैं।
महागठबंधन का आरोप है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद शासन स्तर से अभी तक दिव्यांग शिक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी नहीं की गई है। संगठन ने नियमों का पालन करते हुए स्थानांतरण सूची तत्काल जारी करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।