फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Miscreants shot an LIC agent in Lucknow referred to Trauma Center in critical condition

लखनऊ: बदमाशों ने एलआईसी एजेंट को मारी गोली, बाइक छोड़कर फरार; जनसेवा केंद्र पर वारदात को दिया अंजाम

Fri, 11 Sep 2026 09:43 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 09:43 PM IST
सार

लखनऊ में बदमाशों ने एलआईसी एजेंट को गोली मार दी। इसके बाद बाइक छोड़कर बाग की ओर फरार हो गए। आरोपियों ने जनसेवा केंद्र पर वारदात को अंजाम दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Miscreants shot an LIC agent in Lucknow referred to Trauma Center in critical condition
वारदात को अंजाम देकर भागते आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एलआइसी एजेंट को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी भाग निकले। कान और आंख के पास गोली लगने से वह घायल हो गया। आनन-फानन उसे सीएचसी मलिहाबाद ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ढेंढ़ेमऊ गांव की है। यहां पर समरेंद्र यादव (32) को गोली मारी गई है। इससे वह घायल हुए हैं। समरेंद्र मूल रूप से काकोरी थाना क्षेत्र के सैफलपुर गांव का रहने वाले हैं। बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग झोंकी। समरेंद्र जन सेवा केंद्र पर रुककर फोटो कॉपी करा रहे थे, इसी समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

आसपास के दुकानदार भी भयभीत

अचानक गोली चलने से आसपास के दुकानदार भी भयभीत हो गए। जब तक लोग कुछ भांप पाते तब तक बदमाश बाइक छोड़कर वहां से पैदल आम की बाग की तरफ भाग निकले। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस पुरानी रंजिश, रुपयों के लेन-देन, अवैध संबंध जैसे पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है। एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। चेहरे पर गोली लगी है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।

इस पहलू पर भी पुलिस कर रही जांच

बताया गया कि समरेंद्र यादव के साले मलिहाबाद के भुलभुला खेड़ा गांव निवासी सुधीर यादव का विवाह तिलसुवा गांव निवासी रूपांशी से हुआ था। बीती 24 मई को रूपांशी का शव ससुराल में लटकता हुआ मिला था। रूपांशी के परिवारवालों ने समरेंद्र यादव के साले सुधीर यादव सहित परिवारीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल सुधीर यादव जेल में है। पुलिस इस घटना पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed