{"_id":"6a8d384450a7710ce50e808d","slug":"video-lkhanauu-ma-chhata-para-maha-thhana-gae-yavaka-ka-ecata-lina-ka-capata-ma-aana-sa-mata-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में छत पर मुंह धोने गए युवक की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में छत पर मुंह धोने गए युवक की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत
लखनऊ में मंगलवार सुबह 21 वर्षीय युवक घर के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन के तार से छू गया। इससे उसकी मौत हो गई। वह छत पर मुंह धोने चढ़ा था। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना काकोरी के करीमाबाद गांव की है। गांव निवासी रेहान ने बताया उसका साला कामिल (21) 2012 से उसके घर में रहकर मजदूरी करता था। मूल रूप से वह उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र के सर्ववा गांव का रहने वाला था। सुबह करीब 8.00 बजे वह छत पर मुंह धोने गया था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया।
करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में पिता रमजान, मां शकीला और बड़ा भाई सलमान हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को लेकर चिंता जताई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि काकोरी, दुबग्गा और पारा क्षेत्र में मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी इस गंभीर समस्या पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते। ग्रामीणों ने मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को सुरक्षित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।