{"_id":"6aae8d80706481272e0db35a","slug":"video-bharata-vasataidaja-ka-bca-makabl-ka-lkara-ikana-satadayama-ma-tayaraya-taja-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले को लेकर इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले को लेकर इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्तूबर को इकाना स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबले के लिए तैयारियां हो रही हैं। इस मैच को लेकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की ओर से टिकटों की दरों की घोषणा कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता और मंच पर उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि दर्शकों के लिए कुल 11 श्रेणियों में टिकट उपलब्ध कराए गए हैं। शुरुआती टिकट की कीमत 399 रुपये रखी गई है, जबकि सबसे महंगी साउथ गैलरी लाउंज की टिकट 13,500 रुपये तक होगी। इसके अलावा अन्य स्टैंड्स के लिए टिकटों की दरें 449, 699, 899, 999 से लेकर 9400 रुपये तक निर्धारित की गई हैं। सभी टिकटों की कीमतें जीएसटी (GST) सहित हैं।
बताया गया कि भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा और यूपी के स्पिनर कुलदीप यादव जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल रहेंगे। इसके साथ ही मयंक यादव और प्रिंस यादव भी मैदान में दिखाई देंगे। आयोजकों ने प्रशंसकों से अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंचकर इस मुकाबले का आनंद उठाने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।