Hindi News
›
Video
›
Jammu and Kashmir
›
Jammu News
›
Unknown thieves created a sensation by stealing a tractor and two trolleys in the same night in the villages of Bavliana and Maraliya in the area.
{"_id":"6b01a75a8b64033c360d811a","slug":"video-unknown-thieves-created-a-sensation-by-stealing-a-tractor-and-two-trolleys-in-the-same-night-in-the-villages-of-bavliana-and-maraliya-in-the-area-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू: बाइक पर आए चोरों ने मचाया आतंक, एक रात में ट्रैक्टर और दो ट्रालियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: बाइक पर आए चोरों ने मचाया आतंक, एक रात में ट्रैक्टर और दो ट्रालियां चोरी
Nikita Gupta
Updated Sat, 21 Nov 2026 07:44 PM IST
Link Copied
क्षेत्र के गांव बावलियाना और मरालिया में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में ट्रैक्टर और दो ट्रालियां चोरी कर सनसनी फैला दी। चोर बाइक पर सवार होकर आए थे और बड़ी चालाकी से दोनों गांवों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजकर 10 मिनट पर बाइक सवार अज्ञात चोर गांव बावलियाना में एक घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर और उसके साथ लगी ट्राली को चोरी कर ले गए। रास्ते में चोरों ने ट्राली पुरानी होने के कारण उसे छोड़ दिया और ट्रैक्टर लेकर आरएस पुरा-जम्मू मार्ग से होते हुए मीरां साहिब की ओर निकल गए। इसके बाद वे गांव मरालिया पहुंचे, जहां नहर के किनारे एक घर के पास नई ट्राली खड़ी दिखाई दी। चोरों ने उसे भी अपने साथ ले लिया।
ट्रेक्टर के मालिक रंजीत कुमार ने कहा कि सुबह दुकानों के पास ट्रेक्टर नही मिलने पर आसपास तलाश करने पर जव आरएस पुरा- मीरां साहिब मार्ग पर गाढीगढ के पास ट्रेक्टर के साथ लगी ट्राली वहा पर खडी मिली। मरालिया गांव से रमणीक सिंह के घर के वाहर खडी ट्राली चोरी होने के बारे में जानकारी मिली। ट्राली चोरी होने पर रमणीक सिंह ने बताया कि रात को जव ट्राली नही मिली तो मरालिया मोड तक पीछा किया पर ट्रेक्टर व ट्राली चोर नही मिले। इसके बाद उन्होंने संबंधित पुलिस थानों में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो सामने आया कि तीन लोग बाइक पर सवार होकर आए थे। इनमें से दो लोग ट्रैक्टर पर सवार हो गए, जबकि तीसरा व्यक्ति बाइक से उनके पीछे चलता रहा।
फिलहाल मीरां साहिब व सतवारी पुलिस चोरी की इस वारदात क लेकर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। एक ही रात में दो गांवों में हुई चोरी की इन घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।