Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: उम्र को दी मात, 638 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जम्मू में मास्टर्स गेम्स का आगाज

विज्ञापन
sports news
तीसरे स्टेट मास्टर्स गेम्स-2026 का शुभारंभ करते मुख्य अति​थि व अन्य अति​थि। स्रोत : आयोजक। - फोटो : samvad
- 21 खेलों में 30 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी दिखा रहे दम, तीन दिन तक चलेगा खेलों का महाकुंभ
विज्ञापन

- फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली का संदेश, खेलों को उत्सव के रूप में मनाने की पहल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। खेल और फिटनेस के प्रति जुनून की कोई उम्र नहीं होती। इसी संदेश के साथ जम्मू-कश्मीर मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन (जेकेएमजीए) की ओर से तीसरे स्टेट मास्टर्स गेम्स-2026 का रविवार को रंगारंग आगाज हुआ। 24 नवंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में 21 खेलों के 638 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए 60 अधिकारियों और तकनीकी सदस्यों की सेवाएं ली जा रही हैं। जम्मू, राजोरी, कठुआ, सांबा, बारामुला सहित विभिन्न जिलों के 30 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। मुकाबले जम्मू के अलग-अलग स्टेडियमों, क्लबों, स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित किए जा रहे हैं। उद्घाटन समारोह में पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य डॉ. अशोक भान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेलों में भागीदारी से आत्मविश्वास बढ़ता है, तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनता है। उन्होंने जेकेएमजीए की पहल की सराहना करते हुए कहा कि उम्र खेलों के प्रति जुनून और सक्रिय जीवनशैली में बाधा नहीं बननी चाहिए।
विज्ञापन

जेकेएमजीए के अध्यक्ष एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी रंजीत सिंह चिब ने कहा कि खेलों से जीवनभर जुड़े रहना जरूरी है। महासचिव नीते कौर ने फिट इंडिया अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और ऐसे आयोजन नियमित रूप से करवाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
खेलों को उत्सव बनाने की पहल
इस बार जेकेएमजीए ने मास्टर्स गेम्स को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखकर स्वास्थ्य, फिटनेस और आपसी मेल-जोल के उत्सव के रूप में आयोजित किया है। इसका उद्देश्य 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को खेलों से जोड़ना और उन्हें सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उद्घाटन समारोह का संचालन जेकेएमजीए की उपाध्यक्ष ममता बजाज ने किया, जबकि धन्यवाद प्रस्ताव कार्यकारी सदस्य अशोक शर्मा ने प्रस्तुत किया।

तीसरे स्टेट मास्टर्स गेम्स-2026 का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि व अन्य अतिथि। स्रोत : आयोजक।

तीसरे स्टेट मास्टर्स गेम्स-2026 का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि व अन्य अतिथि। स्रोत : आयोजक।- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed