{"_id":"6a7335d7cdf2c8b80f09fbdb","slug":"video-the-case-of-arifs-death-in-bhaderwah-resurfaces-after-20-days-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Doda: 20 दिन बाद फिर उठा भद्रवाह के आरिफ मौत मामला, गर्भवती पत्नी ने डोडा पहुंचकर मांगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doda: 20 दिन बाद फिर उठा भद्रवाह के आरिफ मौत मामला, गर्भवती पत्नी ने डोडा पहुंचकर मांगा न्याय
Nikita Gupta
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:38 PM IST
Link Copied
भद्रवाह में लगभग 20 दिन पहले पुलिस और आरिफ के बीच हुई कथित झड़प के बाद हुई मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। बुधवार को मृतक आरिफ की गर्भवती पत्नी अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ डोडा पहुंचीं और मामले में न्याय की मांग उठाई।
इसी दौरान समाजसेवी ओवैस चौधरी भी पीड़ित परिवार के समर्थन में पहुंचे। जानकारी के अनुसार, डोडा पुलिस ने ओवैस चौधरी को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
मामले को लेकर क्षेत्र में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद है। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की भी इस मामले पर नजर बनी हुई है।
फिलहाल पुलिस की ओर से हिरासत और रिहाई को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।