{"_id":"6a79d2441623a21a7f0f3add","slug":"video-farmers-movement-protests-against-centres-policies-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: केंद्र की नीतियों के खिलाफ किसान तहरीक का प्रदर्शन, किशोर कुमार ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: केंद्र की नीतियों के खिलाफ किसान तहरीक का प्रदर्शन, किशोर कुमार ने उठाए सवाल
Nikita Gupta
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:59 PM IST
Link Copied
मीरा साहिब में जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के राज्य प्रधान कामरेड किशोर कुमार की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया। जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के राज्य प्रधान किशोर कुमार सहित किसान सभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान एवं मजदूर शामिल हुए।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के राज्य प्रधान किशोर कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और बजट में की जा रही कटौतियों का सबसे अधिक असर किसानों, मजदूरों और गरीब तबके पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों के समाधान की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे आम लोगों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
वक्ताओं ने सरकार से किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने, जनकल्याणकारी योजनाओं में कटौती रोकने तथा आम जनता को राहत प्रदान करने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।