{"_id":"688e1132e15ac1b77b0f3ad0","slug":"video-dharmendra-pradhan-and-lg-manoj-sinha-inaugurated-the-chinar-book-festival-2025-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मेन्द्र प्रधान और एलजी मनोज सिन्हा ने किया चिनार पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मेन्द्र प्रधान और एलजी मनोज सिन्हा ने किया चिनार पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन
एसकेआईसीसी श्रीनगर में दो से दस अगस्त तक आयोजित ‘चिनार पुस्तक महोत्सव-2025’ का शुभारंभ शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। दोनों ने साहित्य एवं शब्दों के इस विशाल मेले के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि एक ही स्थान पर पूरे देश की कला, संस्कृति, विरासत और विभिन्न भाषाओं से संबंधित जानकारी का उपलब्ध होना सुखद है। विशेषकर बच्चोंं के लिए काफी ज्ञानवर्धक एवं भविष्य के लिए लाभदायक है। इस दौरान उन्होंने नेशनल बुक ट्रस्ट के साथ ही विभिन्न प्रकाशकों के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। समारोेह में स्कूली बच्चों के लिए पपेट शो के साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।